PICS: मनीष की बर्थडे पार्टी में पहुंची ऐश्वर्या, करिश्मा सहित कई हस्तियां, खूब की मस्ती

12/5/2016 2:51:16 PM

मुंबई- बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी बर्थडे पार्टी का रविवार रात आयोजन किया। बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, सोफी चौधरी, रवीना टंडन सहित कई बॉलीवुड के सितारे पहुंचे। मनीष मल्होत्रा अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा के लगभग सभी सिलेब्रिटी गेस्ट पार्टी का हिस्सा बने। ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ पहुंचीं। वैसे, बैश में अभिषेक की एक्स रही करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। सूत्रों की मानें तो पार्टी में अभिषेक और करिश्मा एक-दूसरे को अवॉइड करते दिखे। गौरतलब है एक वक्त अभिषेक-करिश्मा इतने करीब थे कि उनकी सगाई तक हो गई थी। फिर किन्हीं वजह से इनका रिश्ता टूटा और अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News