महिलाएं जीने की मांग कर रही हैं, उन्हें मार दिया..ईरान में हिजाब प्रोटेस्ट पर मंदाना करीमी ने बयां किया दर्द, फैंस से की ये अपील

9/27/2022 10:46:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.13 सितंबर को 22 साल की ईरानी महिला महसा अमीनी को हिजाब न पहनने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके 3 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। वहीं उनकी मौत के बाद वहां की महिलाएं ईरान की इस्लामिक सरकार के खिलाफ जमकर प्रोटेस्ट कर रही हैं। ये विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे 80 शहरों में फैल चुका है। इसी बीच अब इस विरोध प्रोटेस्ट पर एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

PunjabKesari

 

मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी से मदद की अपील की और कैप्शन में लिखा, “मेरा नाम मंदाना है, मैं ईरान से हूं और मुंबई में रहती हूं। मेरी मां और दो भाई ईरान के तेहरान में हैं। ईरान प्रोटेस्ट के कारण सरकार ने इंटरनेट और संचार सेवाओं को बंद कर दिया है। ईरान के लोग खास करके महिलाएं बस अपनी आजादी और जीने की मांग कर रही हैं, लेकिन उन्हें मार दिया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और सजा दी जाती है। हमें अपनी आवाज बनने के लिए दुनिया की जरूरत है, जो आवाज़ छीन ली गई है।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

वीडियो में मंदाना काफी इमोशलन नज़र आ रही हैं और उनकी आंखों में आंसू हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि वो काफी डरी हुई हैं, उनकी एंग्जाइटी लेवल उनकी जान ले रहा है। वो कहती हैं, ‘आप खुद इसकी कल्पना कर सकते हैं कि बिना आजादी के जिंदगी कैसी होती है। इसलिए आपसे मदद की गुजारिश है, मेरे देश के लोगों की आवाज़ बनिए।'


मंदाना ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह ईरान में चल रहे हिजाब विरोध प्रदर्शन के बारे में बात करें और सोशल मीडिया पर अपनी बात रखें ताकि ईरान की महिलाओं को समान मानवीय अधिकार मिले और वह चैन की जिंदगी जी सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News