80 के दशक में न्यूड होकर इस एक्ट्रेस ने दिया था सबसे बोल्ड सीन, मच गई थी सनसनी

7/30/2018 12:20:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी अपने बोल्ड और हॉट लुक से हमेशा चर्चा में रही हैं। 80 के दशक में लाखों लोग उनके दीवाने रह चुके हैं। मंदाकिनी ने 1985 में राज कपूर की फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद ही मंदाकिनी ज्यादा सुर्खियों में आई थी। 30 जुलाई 1969 को मेरठ में जन्मी मंदाकिनी आज अपना 55वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। मंदाकिनी का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा जिसकी मुख्य वजह फेमस गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से अफेयर और फिल्मों का कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाना था। वैसे तो मंदाकिनी ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन 'राम तेरी गंगा मैली' में निभाया गया गंगा का किरदार ही लोगों की जुबां पर रह गया। 

 

PunjabKesari


बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है और वह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। कहा जाता है कि मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' साइन करने से पहले तीन फिल्ममेकर रिजेक्ट कर चुके थे। मंदाकिनी फिल्मों में अपने काम से ज्यादा इंडिया के मोस्टवांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में रही। कहा जाता है कि एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने पहली बार मंदाकिनी को देखा था। उस वक्त मंदाकिनी 22 साल की थी। राज कपूर ने ही 'राम तेरी गंगा मैली' में कास्ट करने से पहले यैस्मिन से बदलकर मंदाकिनी नाम कर दिया था। 

 

PunjabKesari

 

'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है।

 

PunjabKesari


बता दें कि साल 1994 में दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें तहलका मचा दिया था। कहा जाता है कि मंदाकिनी और दाऊद का एक बेटा भी हैं। हालांकि मंदाकिनी इस बात को कई बार नकार चुकी हैं। मंदाकिनी ने लीडिंग डेली को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि वह दाऊद की सिर्फ दोस्त है।

 

 

PunjabKesari

 

दुबई अक्सर शोज के लिए जाती थीं और वहीं दाऊद से कई बार मुलाकात हुई। मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मों से किनारा कर लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिर मंदाकिनी ने शादी कर ली। मंदाकिनी के पति का नाम डॉक्टर कग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर है। यह बुद्धिस्ट मौंक रह चुके हैं। मंदाकिनी के दो बच्चें हैं। बेटे का नाम राबिल है और बेटी का इनाया ठाकुर है। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News