BDY SPCL: इंटीमेट सीन देकर फेमस हुई हॉट मल्लिका शेरावत आज है बड़े पर्दे से दूर

10/24/2018 11:16:52 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज अपना 42वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। कभी बेहद हॉट सीन देने वाली मल्लिका आज पर्दे से दूर है। मल्लिका की आखिरी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। जिसका नाम जीनत था।

 

PunjabKesari

 

उनका जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। एक्ट्रेस बनने से पहले मल्लिका एयर होस्टेस थीं। 2000 में उन्होंने जेट एयरवेज के पायलट करण सिंह गिल से शादी की थी। लेकिन कुछ ही सालों बाद उनका तलाक हो गया था।

 

PunjabKesari

 

खबरें ऐसी भी रहीं कि इस शादी से मल्लिका को एक बेटा भी हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस बात को नहीं स्वीकारा। अक्सर ही वे ऐसे सवालों से बचती नजर आईं। मल्लिका ने 2002 में वाशु भगनानी की फिल्म ''जीना सिर्फ तेरे लिए'' में स्पेशल अपीयरेंस दिया था। इसमें वे करीना कपूर के साथ सपोर्टिंग रोल में थीं। उन्होंने ''द मिथ'' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

PunjabKesari

 

इसमें उनके अपोजिट जैकी चैन थे। मल्लिका लाइमलाइट में 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' के बाद आईं। मूवी में उन्होंने अपने को-स्टार हिमांशु मलिक के साथ 17 बार किसिंग सीन किए थे। इमरान हाशमी के अपोजिट मूवी मर्डर में भी उन्होंने कई बोल्ड सीन्स दिए थे।

 

PunjabKesari


बता दें कि प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर न्यूड पोज देने के लिए मल्लिका को ऑफर मिला था।ऐसा ऑफर पाने वाली वे पहली भारतीय महिला थीं। लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। उन्हें डर था कि ऐसा करने से वे बॉलीवुड में ब्लैकलिस्ट हो सकती हैं।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News