कोरोना संक्रमित मल्लिका दुआ के पेरेंट्स की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार, अस्पताल में हुए भर्ती

5/15/2021 9:44:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना वायरस जमकर अपना प्रकोप दिखा रहा है। आए दिन इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन अब तक उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। सेहत को खराब होता देख उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी मल्लिका ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

 

PunjabKesari


मल्लिका के पिता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ और मां पद्मावती दुआ को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'हम मां-पापा दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। मां की ऑक्सीजन 90 है और उनका सिटोकिन स्टॉर्म पापा से खराब स्थिति में है। दोनों को बहुत ज्यादा खांसी है और आवाज कमजोर हो गई है लेकिन वायरस से लगातार लड़ रहे हैं। वह इससे लड़ेंगे। लड़ना होगा।' 

 

PunjabKesari


बता दें, अब तक फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई स्टार्स और उनके परिवारिक सदस्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कईयों ने इस वायरस को मात भी दे दी है और कई इस महामारी से जिंदगी की जंग भी हार चुके हैं। इस संकट के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News