जाने-माने गायक एमएस नसीम का निधन, पिछले 10 सालों से थे लकवाग्रस्त
2/10/2021 11:39:57 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम सिंगर एमएस नसीम का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुन फैंस और कलाकार शोक में हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें, एमएस नसीम एक मशहूर गायक थे। उन्होंने अपने करियर में कई नाटक और स्टेज शोज भी किए थे। लेकिन पिछले 10 साल से ज्यादा समय से वह लकवाग्रस्त थे, जिससे उनकी गायकी पर काफी असर पड़ा था।
नसीम का जन्म केरल के पचल्लूर में हुआ था। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था और 11 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने पहला गाना कामकुरा गाया था। उन्होंने दूरदर्शन और आल इंडिया रेडियो के लिए हजारों गाने गाए हैं। वह एक गायक होने के साथ-साथ संगीत समीक्षक भी थे। साल 1987 में नसीम को सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया हैं ।