मलाइका ने नाईट ड्रेस में बेटे के साथ शेयर की स्टोरी, लिखी ऐसी बात कि यूजर्स ने किया ट्रोल

11/4/2019 7:00:44 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मलाइका अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करती हैं और उन्हें अपनी अपडेट्स देती रहती हैं। फिलहाल मलाइका की एक फोटो चर्चा में है, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी हैं। इस फोटो में मलाइका ने लिखा है, 'जब बेटा इतना अच्छा होता है तो वह मां का ख्याल रखता है।'

PunjabKesari, Malaika Arora Images

सोशल मीडिया पर, इस तस्वीर को जैकी जे ठक्कर नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया और सवाल पूछा - 'यह गलत क्यों लग रहा है? बहुत सारे यूजर्स ने भी इसका जवाब दिया। किसी यूजर ने लिखा कि फोटो गलत है, तो किसी ने कहा कि आपकी सोच में गलती है।

PunjabKesari, Malaika Arora Images

मलाइका ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई में अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनकी पार्टी में इंडस्ट्री के कई फेमस लोगों ने भाग लिया। अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे लोग इस लिस्ट में शामिल थे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों हमेशा साथ दिखाई देते हैं। हालांकि, मलाइका या अर्जुन ने रिश्ते के बारे में साफ़ साफ़ कुछ नहीं कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News