46 की उम्र में दोबारा शादी के लिए तैयार हैं मलाइका, समंदर किनारे लेंगी सात फेरे

11/5/2019 2:00:03 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। कुछ दिनों पहले मीडिया में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की शादी को लेकर खूब ख़बरें चल रही थीं। उनके रिश्ते ने मीडिया में एक सनसनी मचा दी थी।  पैपराजी अक्सर अर्जुन और मलाइका को एक साथ स्पॉट करने की पूरी कोशिश करते थे। हालांकि, अर्जुन और मलाइका ने इन ख़बरों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से ऐसी ख़बरें शांत हो गईं। अक्सर अर्जुन और मलाइका को अभी भी एक साथ स्पॉट किया जाता है।

PunjabKesari, Malaika Arora Images

हाल ही में, नेहा धूपिया के चैट शो में, मलाइका ने आखिरकार अर्जुन के साथ अपने ड्रीम वैडिंग के बारे में सीक्रेट ओपन किया। नेहा के साथ बातचीत में, मलाइका ने बताया कि उनकी ड्रीम वैडिंग एक बीच पर होगी और यह एक व्हाइट वैडिंग इवेंट होगा। वह एली साब गाउन पहने होंगी। खूबसूरत एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनकी गर्ल गैंग में उनकी सबसे क्लोज फ्रेंड, वाहब मेहता सबसे अच्छी वीमेन होंगी। अर्जुन के बारे में बात करते हुए, मलाइका ने कहा कि अर्जुन को लगता है कि वो मेरी अच्छी तस्वीरें नहीं लेता है, जबकि वह मेरी सबसे अच्छी फोटोज क्लिक करते हैं।

PunjabKesari, Malaika Arora Images

मलाइका ने कहा, "मैं हमेशा व्हाइट वैडिंग के बारे में सोचती हूं और हमेशा ब्राइड्समेड्स के कॉन्सेप्ट को पसंद किया है। अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में, जब अर्जुन ने 'पानीपत' में अपने लुक को रिवील किया, तो मलाइका ने तुरंत इस पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'बहुत बढ़िया' 

PunjabKesari, Malaika Arora Images

अब चाहे उनकी शादी अर्जुन से हो या ना हो, एक बात तो साफ़ है कि 46 की उम्र में मलाइका दोबारा शादी करना चाहती हैं और इसके लिए तैयार भी हैं। आने वाले समय के साथ ये भी साफ़ हो जाएगा कि उनकी ड्रीम वैडिंग का सपना पूरा होगा या नहीं। 

PunjabKesari, Malaika Arora Images

अर्जुन और मलाइका ने हमेशा अपने रिश्ते को हमेशा पर्सनल ही रखा। उनको पहली बार पब्लिकली एक साथ इंडियाज मोस्ट वांटेड के प्रीमियर पर देखा गया था। फिलहाल अर्जुन पानीपत की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News