घर आई बेटे की गर्लफ्रेंड को धमकाती हैं मलाइका!

3/13/2019 3:53:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। वहीं मलाइका ने इस दौरान अपने बेटे अरहान की गर्लफ्रेंड के बारे में भी बात की। मलाइका से पूछा गया, 'क्या आप अपने बेटे अरहान की गर्लफ्रेंड को धमकाती हैं।'इस पर मलाइका हंसती हैं और फिर कहती हैं, 'मेरे आस-पास के लोग भी मुझसे यही कहते हैं। लेकिन मैं बहुत कूल मॉम हूं। मुझसे लोग कहते हैं- बेचारी वो लड़कियां...। जबकि मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। वो घर आती हैं। मुझसे मिलती हैं। हम सब साथ में मस्ती करते हैं।'

 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज,


मलाइका ने ये भी कहा कि अरहान भी बहुत कूल बेटा है। वो कभी मुझसे कुछ नहीं पूछता। वो कहती हैं, 'वो ऐसा बेटा नहीं है जो किसी भी तरह से अजीब महसूस करता हो। उसे पता है कि मैं उसके लिए क्या मायने रखती हूं। मुझे उसपर गर्व है। मैंने उसे कभी ये बोलते नहीं सुना- ये सब क्या है.. क्यों है...। जो उसके मन में होता है वो बोल देता है।'

 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज,


बता दें कि मलाइका अर्जुन संग अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। खबरें है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News