आखिर क्यों अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर नहीं बोलीं मलाइका अरोड़ा

12/15/2018 4:15:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अक्सर यह दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। बीते कुछ समय से खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। अक्सर अपने बेबॉक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मलाइरा अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए दिखीं। 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, अर्जुन कपूर इमेज,

दरअसल, मलाइका से एक इंटरव्यू में अर्जुन को लेकर सवाल पूछा गया। वहीं वह इस दौरान चुप्पी साधे हुए दिखीं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। खबरों के मुताबिक उन्होंने अर्जुन के साथ अपनी शादी की खबरों के ना तो नकारा और ना ही स्वीकार किया। 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, अर्जुन कपूर इमेज,


मलाइका-अर्जुन ने खरीदा आशियाना 

मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि दोनों ने मुंबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, अर्जुन कपूर इमेज,


मलाइका ने पहना था नाम का पेंडेंट 

बीते दिनों मलाइका ने ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे औक मलाइका को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है।

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, अर्जुन कपूर इमेज,

वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि AM नहीं MA हैं यानी मलाइका अरोड़ा। 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, अर्जुन कपूर इमेज,

2016 में अरबाज खान से लिया तलाक 

मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की। दोनों को सालों तक इंडस्ट्री का एक आइडल कपल माना जाता रहा और कई लोग इनके रिश्ते से प्रेरित भी होते थे। वहीं साल 2016 में दोनों ने तलाक लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि मलाइका और अरबाज के अलग होने की अभी कोई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों के अलग होने का जिम्मेदार अर्जुन कपूर को ही बताया गया है। जहां मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियाना के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की भूमिका निभा रही हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News