जिम के कपड़ों में ही हॉस्पिटल पहुंची मलाइका, इस बार अर्जुन नहीं दिखे साथ

6/15/2019 11:26:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनको जिम और योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को मलाइका को मुंबई के बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

इस दौरान मलाइका ब्लैक जिम आउटफिट पहनकर ही हॉस्पिटल पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ जेगिंग्स पहनी थी जिसमें वो हर बार की स्टाइलिश और हॉट अंदाज में नजर आईं। हालांकि इस बार उनके साथ अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी मलाइका को अर्जुन के साथ जिम के बाहर देखा गया था। हालांकि इस बार मलाइका किस वजह से अस्पताल पहुंचीं इसका पता नहीं चल पाया है। 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ अर्जुन संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी भी सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर अर्जुन और मलाइका ने कोई बयान नहीं दिया है। 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

फिटनेस फ्रीक हैं मलाइका

मलाइका फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट और हॉट हसीनाओं में गिनी जाती हैं। वो अपने काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। मलाइका 14 के बेटे की मां हैं, लेकिन उन्होंने लगातार अपने आप को फिट और एक्टिव रखा हुआ है।

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

वो केवल एक्सरसाइज़ ही नहीं करतीं, बल्कि अपने खान-पान का भी पूरा ध्यान रखती हैं। मलाइका को जिम से बेहद प्यार हैं। तभी तो 45 साल की उम्र होने के बावजूद वो एकदम फिट रहती हैं और नई जेनरेशन की लड़कियों को मात देने से पीछे नहीं हटती। अपने टशन, स्टाइल, लुक, कपड़े और फिटनेस को लेकर वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News