अर्जुन संग यूं मस्ती करती दिखीं मलाइका, नियोन ड्रेस में नजर आया कातिलाना अंदाज

6/28/2019 2:17:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका हमेशा से ही अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रही है। हालांकि उन्होंने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। मगर अब मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। दरअसल, हाल ही में अर्जुन ने अपना 34वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। अपने जन्मदिन के मौके पर वह मलाइका संग न्यूयॉर्क में है। वहीं से मलाइका और अर्जुन तस्वीरें शेयर कर रहे है।

 

PunjabKesari

 

तस्वीरें देख साफ पता चल रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश है। मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नियोन कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। इस आउटफिट में वह काफी हॉट लग रही है।

 

PunjabKesari

 

वहीं एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अर्जुन ने रेड टी-शर्ट और जींस पहनी है और मलाइका भी है। दोनों के साथ संजय कपूर का बेटा जहान कपूर भी है। तीनों न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हैं। 

 

PunjabKesari


वहीं मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका अकेले बैठ धूप का मजा ले रही हैं।

 

PunjabKesari

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,'इस सीजन में मेरा फेवरेट नियॉन कलर'।

 

PunjabKesari

 

यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका और अर्जुन साथ में छुट्टियां मनाने गई हों। इससे पहले दोनों मालदीव गए थे। उन्हें एक साथ जाते हुए तो स्पॉट नहीं किया गया था लेकिन मालदीव से लौटते वक्त दोनों एयरपोर्ट पर साथ देखे गए थे। 

 

PunjabKesari


बता दें कि अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों को अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था-'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।' 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News