मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को नहीं किया बर्थडे विश, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कही ये बात

6/26/2024 3:53:06 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर को फैंस और स्टार्स ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को विश नहीं किया है। इसी बीच मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 

PunjabKesari
मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ दिखाकर भरोसा कर सकूं। इस पोस्ट को फैंस अर्जुन के बर्थडे से कनेक्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मलाइक ने अर्जुन के साथ अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है। 

PunjabKesari
बता दें मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कपल को लेकर खबर थी कि वह जल्द शादी कर लेंगे। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं और अब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका के इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News