पेंडेंट को लेकर बोली मलाइका-अर्जुन नहीं बल्कि ये है ''A'' का मतलब

11/30/2018 6:20:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे देखते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। दरअसल, सामने आई तस्वीर में मलाइका के गले में एक पेडेंट दिख रहा था, जिसमें 'AM' लिखा था। तस्वीर देखते ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि 'AM'  में 'A' का मतलब अर्जुन कपूर है। मगर इस बात पर मलाइका ने चुप्पी तोड़ते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पेंडेंट को मलाइका ने सीधा करके पहना है और उन्होंने सफाई देते हुए बताया है कि 'A' का मतलब अरोड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि अरोड़ा मलाइका का सरनेम है। वहीं अब मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट से खान भी हटा दिया है। 

 

PunjabKesari, मलाइका अरोड़ा image, अर्जुन कपूर image

बता दें कि बीते कई महीनों से मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पार्टी के दौरान तो मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच करीबियों की खबरें जब आना शुरू हुई थीं तो न तो उनके फैंस और न सितारों को यकीन हुआ था लेकिन समय समय पर सामने आईं तस्वीरों ने उन्हें यकीन दिला दिया। मलाइका और अर्जुन भी शुरुआत में छिप कर मिलते थे लेकिन उन्होंने भी धीरे धीरे बिना किसी परवाह के पब्किली घूमना शुरू कर दिया। कई बार मलाइका और अर्जुन डिनर, हॉलीडे और पार्टीज में नजर आने लगे

 

PunjabKesari, अर्जुन कपूर image, मलाइका अरोड़ा image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News