मलाइका ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, अर्जुन को KISS करते हुए शेयर की ये तस्वीर

1/2/2020 10:21:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. नए साल 2020 का स्वागत बॉलीवुड स्टार्स ने काफी गर्मजोशी से किया। स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खास दिन की शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं, वेकेशन पर गए स्टार्स ने अपनी प्यारी तस्वीरें भी शेयर की, जो फैंस को काफी पसंद आईं। इसी बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने गोवा से अर्जुन कपूर को किस करते की तस्वीर शेयर की, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

Sun,star,light,happiness.......2020✨

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "सूरज, सितारे, रोशनी, खुशी...2020." वायरल तस्वीर में दोनों एक  दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को स्टार्स का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 PunjabKesari
फैंस कपल की इस फोटो पर खूब कमैंट्स भी कर रहे हैं। तस्वीर के वायरल होने के बाद से अभी तक इन्हें लाखों की संख्या में लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें मलाइका ने अपना नया साल अर्जुन कपूर संग गोवा में सेलिब्रेट किया।  इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी न्यू ईयर सेलिब्रेट की एक और तस्वीर शेयर की है।   
काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। वहीं अर्जुन कपूर को आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News