एक बार फिर मलाइका ने दिखाया बोल्ड लुक,सिर्फ शर्ट पहन बहन अमृता के बर्थडे बैश में पहुंची 47 की हसीना

2/1/2021 11:04:28 AM

मुंबई:  एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 47 की उम्र में भी एकदम फिट एंड फाइन हैं। उनकी हॉट फिगर की तो यंग लड़कियां दीवानी है। फिगर के साथ साथ मलाइका अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कोई ईवेंट हो या पार्टी, मलाइका के कपड़ों की हमेशा तारीफ होती है।

PunjabKesari

हालांकि कई बार मलाइका का लुक फैंस को पसंद नहीं आता, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। खैर मलाइका को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह बिंदास रहती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में उनका एक बार फिर बोल्ड अंदाज देखने को मिला। दरअसल, 31 जनवरी को मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने 43वां बर्थडे था।

PunjabKesari

मलाइका बहन के बर्थडे बैश में ही हाॅट अंदाज में पहुंची थी। लुक की बात करें तो मलाइका व्हाइट शर्ट में दिखीं। इसके साथ मलाइका ने व्हाइट हाई गम बूट्स कैरी किए थे। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आए दिन कपल को डिनर डेट, आउटिंग या वेकेशन ट्रिप पर जाते देखा जाता है। काम की बात करें तो मलाइका हाल ही में  'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका में नजर आईं थीं।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News