लिएंडर पेस से मिले धोखे पर महिमा चौधरी ने बयां किया दर्द, बोलीं- वो खिलाड़ी तो अच्छे हैं, लेकिन इंसान नहीं

7/17/2021 5:25:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर इन दिनों टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और किम शर्मा के अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं। खबर है कि दोनों गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वायरल तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब लिएंडर पेस का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा हो। इससे पहले वो एक्ट्रेस महिमा चौधरी को भी डेट कर चुके हैं, लेकिन महिमा को प्लेयर संग इश्क में धोखा मिला था, जिसे वो आज तक नहीं भूल पाई हैं। हाल ही में महिमा से मीडिया से बातचीत में लिएंडर संग अपने रिलेशनशिप पर प्रतिक्रिया दी है। 

 

मीडिया से बात करते हुए महिमा ने कहा कि लिएंडर ने उन्हें धोखा दिया था। वो एक अच्छे खिलाड़ी तो हैं लेकिन अच्छे इंसान नहीं है। मुझे जब पता चला कि उनकी जिंदगी में कोई दूसरा भी है तो मैं काफी शाॅक्ड हुई थी। उनके जाने से मेरी जिंदगी में कोई असर नहीं पड़ा। मैं और भी ज्यादा मैच्योर हो गई थी।

 

 
महिमा ने कहा कि उन्होंने लिएंडर से अपने सारे रास्ते अलग कर लिए थे। वहीं लिएंडर अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड रिया पल्लई के साथ लिव इन में रहने चले गए। एक्ट्रेस ने कहा कि वह जानती थी कि जो लिएंडर ने उनके साथ किया वो एक दिन रिया के साथ भी करेगा। 

 

PunjabKesari


बता दें लिएंडर जब महिमा के साथ रिलेशन में थे तभी वह संजय दत्त की पहली पत्नी रिया पिल्लई संग प्यार में पड़ गए थे।

 


वहीं लिएंडर से अलग होने के बाद महिमा ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बेटी अरियाना को जन्म दिया, जो आज काफी बड़ी हो चुकी हैं। हालांकि उनकी शादी ज्यादा देर नहीं चल सकी और दोनों 2013 में अलग हो गए लेकिन महिमा ने अपने पति से तलाक नहीं लिया। महिमा ने सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी की परवरिश खुद कर रही हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News