माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ 'तम्मा तम्मा अगेन' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ वीडियो

2/13/2022 6:58:31 PM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती है लेकिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस का पति श्रीराम नेने के साथ एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' के गाने 'तम्मा तम्मा अगेन' नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari
वीडियो में माधुरी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं श्रीराम नेने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। इसके ऊपर से उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की हुई है। दोनों 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' के गाने 'तम्मा तम्मा अगेन' पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pan Ei Phyu (My Heart MD) (@eiphyumadhuri)

बता दें माधुरी ने श्रीराम नेने से साल 1999 में शादी की थी। श्रीराम पेशे से डॉक्टर हैं और यूएस में रहते थे। कपल के दो बेटे हैं। दोनों अब इंडिया में सैंटल हो चुके हैं। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News