बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस ने खास अंदाज में दी किम शर्मा को जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर कहा- हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग

1/21/2022 5:22:42 PM

मुंबई. एक्ट्रेस किम शर्मा आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है। लिएंडर पेस ने किम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।

PunjabKesari
तस्वीरों में किम व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं लिएंडर कलरफुल टी-शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए लिएंडर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग @kimsharmaofficial। आपके लिए मेरी इच्छा आपके जैसा जादुई वर्ष है। फैंस इस तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और किम को बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें किम और लिएंडर पेस एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों हर त्योहार को एक साथ सेलिब्रेट करते हैं। साल 2021 में क्रिसमस भी दोनों ने एक साथ में मनाया था और डिनर पर एक-दूसरे के परिवार से भी मिले थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News