Health Update: कुछ दिन और अस्पताल में रहेगी लता मंगेशकर, डॉक्टर ने कहा- उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें

1/15/2022 5:47:57 PM

मुंबई. लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगर डॉक्टरों की निगरानी में है। जैसे ही लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित और आईसीयू में भर्ती होने की खबर आई तो फैंस घबरा गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। वहीं अब अस्पताल के डॉक्टर ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। 

PunjabKesari
अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर की हेल्थ की जानकारी देते हुए कहा- अभी वो कुछ और समय तक अस्पताल में ही रहेंगी। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें। इससे पहले लता की भतीजी रचना शाह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था। फैंस लगातार सिंगर के लिए दुआ कर रहे हैं, जिससे तला बहुत जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगी।

PunjabKesari
बता दें लता मंगेशकर साल 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुई थीं। तब भी फैंस काफी घबरा गए थे। लता देश की सबसे लोकप्रिय सिंगर में से हैं। संगीत और मनोरंजन जगत में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News