श्रद्धांजलि एक, तरीके दो: लता दीदी के पैर छू शाहरुख ने हाथ उठा मांगी दुआ फिर मारी फूंक,मैनेजर पूजा ने जोड़े हाथ, बिन कहे बहुत कुछ गई ये तस्वीर

2/7/2022 12:30:32 PM

मुंबई: महान गायिका और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को 92 की उम्र में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से न सिर्फ बॉलीवुड सितारे, बल्कि पूरा देश दुखी है।रविवार शाम राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई नेता, बाॅलीवुड स्टार्स लता दीदी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

PunjabKesari

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पहुंचे। शाहरुख और पूजा ने एक साथ दो तरीकों से कैसे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि इसकी एक खूबसूरत तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari

तस्वीर में शाहरुख खान दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए नजर आए है। वहीं पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिख रही है। ये तस्वीर बिन कहे बहुत कुछ कह गई है। 

PunjabKesari

लता मंगेशकर के लिए दुआ पढ़ते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के हाथों में एक थों में एक फूलों का हार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

शाहरुख पहले लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर फूलों का हार चढ़ाते हैं और फिर लता दीदी की आत्मा की शांति के लिए दुआ पढ़ते हैंफिर फूंक मारते हैं और उनके पैर छूते हैं। वहीं, शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी हाथों को जोड़कर स्वर कोकिला को नमन करती हुई दिखाई दीं।

शाहरुख और पूजा के इस तस्वीर पर सोशल मीडिया में लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस तस्वीर के संदेश को आइडिया ऑफ इंडिया से जोड़कर देख रहे है। पार्थ कार नाम के एक यूजर ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'एक देश कई धर्म...और मैं इसी भारत में पला बढ़ा हूं।'

एक और यूजर ने लिखा है- 'इस एक तस्वीर में पूरे भारत का विचार समाहित है।'

 एक यूजर ने लिखा- 'ये इंटरनेट की सबसे प्यारी तस्वीर है, मोहब्बत सबको जीत लेगा।' 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News