Met Gala 2022: क्रिश्चन ब्राइड बन काइली ने रेड कार्पेट पर मारी एंट्री, रफ्लड वेडिंग गाउन में स्टनिंग दिखीं हसीना

5/3/2022 9:18:37 AM

लंदन: मेट गाला, जिसे साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट भी कहा जाता है सोमवार(2 मई) को न्यूयाॅर्क  शहर में आयोजित किया गया। इसमें कई मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।सभी मेट गाला प्रेमी इस बार की थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' के अनुसार सजे सेलेब्स को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

PunjabKesari

वहीं अब न्यूयाॅर्क में आयोजित हुए इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। पहले दिन किम कार्दशियन, सोफी टर्नर,हेली बीबर जैसी हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे।

PunjabKesari

इस दौरान एक्ट्रेस काइली जेनर के लुक्स ने खूब सुर्खियां बटोरी।24 साल की हसीना ने व्हाइट कलर की रफ्लड वेडिंग आउटफिट में  क्रिश्चन ब्राइड बन रेड कार्पेट पर एंट्री की।  लुक की बात करें तो उन्होंने लाॅन्ग स्कर्ट और टी-शर्ट पेयर की थी।

PunjabKesari

काइली जेनर ने इस दौरान एक कैप कैरी की थी  क जो उनके लुक को  स्पोर्टियर लुक दे रहा था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हील्स पेयर की थी। ज्यूलरी बात करें तो ईयरिंग्स से लुक को पूरा किया। रेड कार्पेट पर काइली ने कातिलाना अंदाज में पोज दिए। फैंस उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें काइली ने 2 फरवरी को बॉयफ्रेंड travis scott के दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बच्चे के हाथ की तस्वीर शेयर कर दी थी। इससे पहले एक्ट्रेस की एक बेटी है, जिसका नाम स्टोर्मी है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News