बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट के दूसरे बच्चे की मां बनी काइली जेनर, घर गूंजी बेटे की किलकारी

2/7/2022 3:30:27 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई है। एक्ट्रेस ने नन्हें शहजादे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। काइली के बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने भी पोस्ट शेयर की है।

PunjabKesari
काइली ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। बहन स्टॉर्मी ने न्यू बॉर्न बेबी का हाथ पकड़ा हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बच्चे के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ। फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें काइली जेनर और स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर दोनों अलग हो गए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थीं। 2021 में काइली और स्कॉट फिर एक हो गए और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सितंबर में गर्भवती होने की घोषणा कर दी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News