कुशल पंजाबी की प्रेयर मीट में मुंह छुपाकर पहुंची पत्नी ऑड्रे, नहीं दिखा 3 साल का बेटा

12/30/2019 3:59:38 PM

मुंबई: एक्टर कुशल पंजाबी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कुशल ने वीरवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया था। वहीं रविवार को कुशल की प्रेयर मीट थी जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। इस प्रेयर मीट में कुशल की पत्नी ऑड्रे डॉलेन भी पहुंचीं। प्रेयर मीट से बाहर आते हुए ऑड्रे की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में कुशल की पत्नी ऑड्रे डॉलेन चेहरा छिपाए नजर आ रही हैं। इस दौरान कुशल-ऑड्रे का 3 साल का बेटा कियान नजर नहीं आया।

PunjabKesari

इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में वह अपने परिवार के साथ दिख रही हैं।

PunjabKesari

घर से मिला था सुसाइड नोट 

37 के  कुशल पंजाबी का शव वीरवार देर रात उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कुशल के खुदकुशी करने की बात कही थी। जांच अधिकारियों को शव के पास एक सुसाइट नोट भी मिला था। जानकारी के मुताबिक, सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुशल बांद्रा पश्चिम स्थित अलशीद बिल्डिंग के फ्लैट में रहते थे। उन्होंने नवंबर 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोलें से शादी की थी। दोनों का 3 साल का एक बेटा है। 

PunjabKesari

बता दें कि कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कुशल अपनी शादीशुदा लाइफ की वजह से परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी ऑड्रे पिछले कुछ समय से उनसे अलग रह रही थीं। वह शंघाई चली गई थीं और तीन साल का बेटा भी उन्हीं के पास था। इसके अलावा कुशल डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे जिसके बाद उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। कुछ रिपोर्ट्स में कुशल के आर्थिक तंगी से जूझने की भी बात सामने आई है। 

PunjabKesari

कुशल पंजाबी ने सीरियल 'ए माउथफुल ऑफ स्काई' से उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'लव मैरिज', 'सीआईडी', 'देखो मगर प्यार से', 'कभी हां कभी ना', 'ये दिल चाहे मोर', 'श्श्श... फिर कोई है', 'आसमान से आगे', 'झलक दिखला जा 7', 'अदालत', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'इश्क में मरजावां' और 'विष' जैसे सीरियल्स में काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News