''थैंक यू फॉर कमिंग'' एक्ट्रेसेस कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने शेयर किया एक इमोशनल मैसेज

9/26/2023 2:05:05 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। थैंक यू फॉर कमिंग अभिनेत्रियों कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला नोट साझा किया है। उनकी इस पोस्ट की लोग सराहना कर रहे है। 

कंटेंट निर्माता और अभिनेत्री कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने अपने सोशल मीडिया पर अलग-अलग और विशेष तरीकों से आभार व्यक्त किया, जिससे उन्हें आज सफलता के शिखर तक पहुंचने में मदद मिली।

कुशा कपिला ने एक प्यारा सा संदेश शेयर किया जो उनके फैंस को पसंद आया। अपने पोस्ट में वो सवाल कर रही हैं कि, "अपने लिए शो ऑफ करना इतना कठिन क्यों होता है यार? वह कौन सा समय था जब आपने अपने लिए शो ऑफ किया ?"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

शिबानी बेदी ने अपने बचपन की फोटोज के साथ एक इमोशनल मैसेज के साथ आभार व्यक्त किया। मैसेज में, शिबानी बेदी ने अपने पास्ट का वर्णन किया है जो चुनौतियों से भरी थी, फिर भी उन्होंने आज सफल होने के अपने सपने की दिशा में काम किया!

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shibani (@shibani_bedi)

डॉली सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक रील शेयर की और उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को स्वीकार किया, और इस दुनिया में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर रहे हर एक व्यक्ति को प्रोत्साहित किया!

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dolly Singh (@dollysingh)

बता दें कि "थैंक यू फॉर कमिंग" फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। यह 6 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News