किराए की गोद पर बेस्ड फिल्म में नजर आ सकती हैं कृति सेनन

4/27/2019 12:11:50 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की मानें तो कृति सेनन  निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता दिनेश विजन के साथ किराए के गोद पर आधारित एक फिल्म में काम सकती है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि ‘मम्मा मियां' नामक फिल्म की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की प्रक्रिया में है। यह एक मराठी फिल्म ‘मला आई व्हायचेचा' पर आधारित है और मेडॉक फिल्मस के पास इसके राइट्स् हैं।

''उन्होंने कहा, ‘‘दोनों कहानियों, चरित्रों में कोई समानता नहीं है। केवल किराए की गोद का विचार है जो हमने लिया है। मराठी फिल्म कई साल पहले बनी थी। तब भावनाएं अलग थी और आज दर्शकों की पसंद बदल गई हैं। निर्माताओं के रूप में हम उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे।'' उन्होंने बताया कि एक के बाद एक ‘बरेली की बर्फी' और ‘लुका छिपी' की सफलताओं का स्वाद चखने वाली कृति को विचार पसंद आया और वह इस टीम में शामिल हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News