कृति सेनन ने सुशांत के लिए शेयर किया पोस्ट, लिखा-पहले वो तुम्हारे लिए लड़े,अब आपस में लड़ रहे हैं

9/18/2020 4:27:27 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। कृति अपने पोस्टस् फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पोस्टस् सोशल मीडिया पर काफी पढ़े जाते हैं। हाल ही में भी एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर किया है। जिसे खूब पढ़ा जा रहा है। 

PunjabKesari
पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "पहले वो आपके लिए लड़ते हैं, फिर वे आपस में लड़ने लगते हैं। यह एक ऐसी मुश्किल घड़ी है जिसे रोका नहीं जा सकता है। और अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है, शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था।" 

PunjabKesari
इस पोस्ट को 4 लाख 59 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इस पोस्ट को फैंस के अलावा बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट, वरुण धवन, राधिका मदान, प्रीति जिंटा, अर्जुन कपूर और मुकेशा छाबड़ा ने भी लाइक किया है। फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फैंस उनके पोस्ट को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' में देखा गया था। एक्ट्रेस 'हाउसफुल 4' में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं 'पानीपत' में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी।  यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म 'मिमी' की शूटिंग के दौरान की थी। फिल्म 'मिमी' के लिए एक्ट्रेस ने करीब 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है।PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News