Video: कृति सेनन ने किया जबरदस्त वर्कआउट, फ्लेक्सिबिलिटी देख उड़े फैंस के होश

9/23/2021 5:14:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कृति सेनन बॉलीवुड में अपने अभिनय के साथ ही अपने लुक और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अक्सर अपने अनोखे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती आई हैं। फैंस उनके इस अनोखे अंदाज के मुरीद हो गए हैं। फिलहाल तो हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे जोरों शोरों से वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के खत्म होने पर एक्ट्रेस के सिग्नेचर भी देखने को मिलते हैं। जो इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है।

 

कृति के वर्कआउट वीडियो ने मचाया धमाल 


एक्ट्रेस कृति सेनन द्वारा हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में उनका गजब का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। कृति के ऑफिशियल एकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो बड़ी ही खूबसूरती से एडिट किया गया है। इस वीडियो में दिए हैशटैग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कृति सेनन अपनी फिल्म 'गणपत' को लेकर तैयारी कर रही हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कृति की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News