आथिया को प्यार से निहारते दिखे क्रिकेटर केएल राहुल, चर्चा में है दोनों का अफेयर

11/6/2019 9:24:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आथिया क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

वहीं अब आथिया के बर्थ डे पर केएल राहुल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बर्थडे भी विश किया है। बता दें कि आथिया ने 5 नवंबर को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वैसे तो अथिया को बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने बर्थडे विश किया है।

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

इस बार जो उनके लिए सबसे खास था वो उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड केएल राहुल का उन्हें बर्थडे विश करना था। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आथिया संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल और अथिया शेट्टी नजर आ रहे हैं। राहुल अथिया की तरफ गौर से देख रहे हैं और अथिया शेट्टी भी मुस्कुरा रही है। 

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

खबरों के मुताबित क्रिकेटर केएल राहुल कभी भी किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं, लेकिन अभी वह अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों कई बार पब्लिक अपियरेंस से बचते देखे गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे का साथ घूमने भी जाते रहे हैं।

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures,

उन्होंने इस साल फरवरी से थोड़ा पहले डेटिंग शुरू कर दी थी और चीजें काफी सीरियस हैं। राहुल और आथिया की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। काम की बात करें तो आथिया इन दिनों फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हो ही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News