बाॅलीवुड और राजनीति तक एेसे रहा किरण खेर का सफर, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

6/14/2018 2:41:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर आज 63 साल की हो गई हैं। किरण ने बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने बहुमत के साथ सीट जीती। बीजेपी ने उन्हें आम चुनाव 2014 के लिए चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया। आज हम किरण के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

PunjabKesari

किरण खेर का जन्म

किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण के जन्म के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ चला आया जहां उनका पालन-पोषण हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ के ही इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। किरण का विवाह मुम्बई में रहने वाले उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुआ। हालांकि, जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ, उसी साल यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। पहले पति से किरण को एक बेटा है, जिसका नाम सिंकदर खेर है।

 

PunjabKesari

सोशल सेविका हैं किरण खेर

किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान 'लाडली' में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान 'रोको कैंसर' से भी जुड़ी रहीं। 

 

PunjabKesari

राजनीति में निभाया अहम रोल

साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने देश भर में पार्टी के लिए प्रचार भी किया। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया। जब अन्ना के आंदोलन के बाद टीम के कुछ सदस्यों ने आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था।

 

PunjabKesari

फिल्मी सफर

किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से किया था। उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से छोड़ी। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने सराहना की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में मां के किरदार ही ज्यादातर निभाए, जो सुपरहिट रहे।

 

PunjabKesari

प्रसिद्ध फ़िल्में 

वीर-जारा, देवदास,कर्ज,हम ,मै हूँ ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे , कमबख्त इश्क,कुर्बान, मिलेंगे-मिलेंगें ,फना ,एहसास , अजब गजब लव,खूबसूरत ,टोटल सियापा। 

 

PunjabKesari

टीवी करियर 

जब किरण का फ़िल्मी सफर बेहद बुरे दौर से गुजर रहा रहा था, तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया।   उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया।  जिनमे प्रतिमा, गुब्बारे, इसी बहाने शामिल हैं।  वह कलर्स चैनल पर इण्डियाज गोट टैलेंट के जज के रूप में भी नज़र अ चुकी हैं। 

 

PunjabKesari

अवॉर्ड्स और सम्मान

1997: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (सरदारी बेगम) 2000: नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस (बारीवाली) 2003: IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड (देवदास) 2003: लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रॉन्ज लेपर्ड अवॉर्ड (साइलेंट वाटर) 2003: कराची इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर फॉर लीडिंग रोल (साइलेंट वाटर) 2006: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (रंग दे बसंती) 2010: अप्सरा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल (कुर्बान) 2011: कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड फॉर मोस्ट मनोरंजक पर्सनैलिटी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News