किम शर्मा और लिएंडर पेस के रिश्ते में आई दरार! सोशल मीडिया पर उड़ी ब्रेकअप की अफवाहें

4/4/2023 2:10:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस टेनिस स्टार लिएंडर पेस संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एकट्रेस किम शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि एक दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद अब यह कपल अलग होना चाह रहा है।

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किम और लिएंडर के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। यही कारण है कि हाल ही अनन्या पांडे की बहन अलाना की शादी में किम को अकेले देखा गया था। इससे पहले हर बॉलीवुड इवेंट में दोनों को एक साथ देखा जाता था। इसके अलावा 28 मार्च को उनकी डेट एनवर्सरी थी लेकिन दोनों की ओर से ही इस बार कोई पोस्ट नहीं डाली गई। इस सब चीज़ों को देखकर माना जा रहा है कि अब इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है।  

PunjabKesari


हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर अब तक कपल की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

 

बता दें, किम ने पहली शादी साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से की थी। दोनों की शादी लंबी नहीं चली और साल 2016 में तलाक हो गया था। इसके अलावा किम शर्मा का नाम बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ भी जुड़ चुका है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद किम और हर्ष का ब्रेकअप हो गया था। हर्ष के बाद किम ने साल 2021 में लिएंडर को डेट करना शुरू किया था। वहीं, किम से पहले लिएंडर पेस का रिया पिल्लई के साथ रिलेशनशिप था। हालांकि, 9 साल बाद 2014 में रिया और लिएंडर एक दूसरे से अलग हो गए थे।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News