किम के साथ डेट पर गए हर्षवर्धन ने कैमरा देख छिपाया चेहरा, सामने आईं तस्वीरें

9/11/2018 2:28:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस किम शर्मा हाल ही में एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान किम ने व्हाइट टाॅप के साथ ब्लू जींस पहन थी जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

 

PunjabKesari

 

वहीं हर्षवर्धन व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे पेंट पहने हुए काफी कूल लुक में नजर आए।  मीडिया को देखकर हर्षवर्धन राणे असहज हो गए। जैसे ही तस्वीरें क्लिक की जाने लगे दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। हर्षवर्धन राणे ने तो कैमरे को देखकर अपना मुंह ही छिपा लिया। 

 

PunjabKesari

 

किम इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे किम हर्षवर्धन के साथ काफी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

 

PunjabKesari

 

फिल्मों की बात करें तो साल 2000 में रिलीज हुई 'मोहब्‍बतें' से किम शर्मा ने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म सुपरहिट रही। 2010 में किम शर्मा ने केन्या के बिजनेसमैंन अली पुंजानी के साथ शादी कर लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय टिक नही पाई और अलग हो गए। वहीं हर्षवर्धन की फिल्म 'पलटन' शुक्रवार को रिलीज हुई है। 

 

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News