Hotness Alert: संडे के दिन बी-टाउन हसीनाओं ने उतारा शर्म का चोला, कियारा से लेकर टीवी की बहू ने बिकिनी में दिखाईं टोन्ड बाॅडी

7/5/2021 9:53:19 AM

मुंबई: वीकेंड्स पर बी-टाउन की हसीनाओं ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया को हिला दिया। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से लेकर टीवी की किन्नर बहू रुबीना दिलैक ने बिकिनी में अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट की। संडे के दिन सोशल मीडिया पर सामने आईं स्टार्स की इन तस्वीरों ने  हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। चलिए डालते हैं इन हसीनाओं की तस्वीरों पर एक नजर... 

PunjabKesari

कियारा आडवाणी

अक्सर अपने लुक्स से फैंस का दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने संडे को अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ाया। वैसे तो कियारा ने अपनी थ्रो बैक तस्वीर शेयर की लेकिन जिसने भी एक्ट्रेस के इस लुक को देखा वह मदहोश हो गया। तस्वीर में कियारा येलो कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने व्हाइट लोब से कंप्लीट किया था जिसे उन्होंने हाथों पर ही ले रखा है और सिर पर उन्होंने क्रीम कलर का गोल कैप लगाया हुआ है। कियारा ने अपने बालों को खोलकर रखा हुआ है और वे नीचे की तरफ देख रही हैं। 

PunjabKesari

रुबीना दिलैक

टीवी की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक ने भी इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की जिसे देख हर किसी की सांसे थम गईं। तस्वीर में वह  स्काई ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह पूल में उतर रही हैं। शेयर की इस तस्वीर के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा-छुट्टियों के लिए तरस रही हूं। एक बीच, बिकिनी और कुछ तस्वीरें। फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

मोनालिसा 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी अदाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह ब्लैक बिकिनी पहने स्विमिंग पूल के किनारे लेटी नजर रही हैं। मोनालिसा ने इसके साथ लिखा-'खुद के लिए नोट, रिलैक्स करो।'

PunjabKesari

वाणी कपूर 

'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने लुक्स के साथ एक से बढ़कर एक एक्सपेरियंस करना पसंद करती हैं। वाणी इंस्टा पर वे थोड़े-थोड़े दिनों में ही तस्वीर डालती हैं लेकिन एकदम लाजवाब तस्वीरें होती हैं। हाल ही में वाणी ने अपने बोल्ड लुक शेयर किया।  इन तस्वीरों में वे बेहद हसीन लग रही हैं। लुक की बात करें तो वह येलो डीप नेक ब्रालेट और व्हाइट टाइट जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर्स, ग्लॉसी लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। उनके हाथों में कुछ ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहे हैं। वाणी के इस लुक को फैंस से लेकर स्टार्स तक पसंद कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News