परफेक्ट बहूः रैंप वॉक करते हुए कियारा ने सासू मां को किया फ्लाइंग किस, वीडियो देख फैंस कर रहे एक्ट्रेस की खूब तारीफ

7/26/2023 1:48:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कियारा आडवाणी न सिर्फ बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक बेस्ट बहू और पत्नी भी हैं। कियारा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बखूबी बैलेंस बनाकर चलती हैं और उनका यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में कियारा को एक इवेंट में अपनी सासू मां पर खूब प्यार बरसाते देखा गया। एक्ट्रेस का ये सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

 

दरअसल, मंगलवार को कियारा आडवाणी ने इंडिया कॉटर वीक में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पिकॉक के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का थाई हाई स्लिट लहंगा पहना, जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो में कियारा वॉक से पहले अपनी सासू मां को हग करती हैं और उनके हाथ को थामते हुए बाकी सबसे मिलती है। इसके बाद जब वह रैंप पर उतरती हैं तो वॉक करते हुए अपनी सासू मां को फ्लाइंग किस करती हैं। जिसके बाद उनकी सासू मां भी अपनी बहू पर खूब प्यार लुटाती नजर आती हैं। यह वीडियो फैंस का खूब दिल जीत रहा है। सास-बहू की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 

PunjabKesari


वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- परफेक्ट बहू। वहीं दूसरे ने लिखा- इन लॉज से बहुत अच्छा बिहेव करती है कियारा। वहीं अन्य कई यूजर्स भी एक्ट्रेस की खूब तारीफ करते नजर आए।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म गेमचेंजर में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News