22 जांबाजों की शहादत: खेसारी लाल यादव हुए भावुक, बोले- छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में अमर जवानों को कोटि-कोटि नमन

4/5/2021 4:14:41 PM

मुंबई: शनिवार को छत्तीसगढ़ का बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल हैं। इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। राजनेताओं से लेकर कई स्टार्स ने इस घटना पर शोक निंदनीय बताया है।

PunjabKesari

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी इस इस नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपना शोक जाहिर किया। खेसारी लाल यादव ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की,जिसमें शहीद जवानों को ले जाते हुए दिखाया जा रहा है।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'देश की सेवा में समर्पित सीआरपीएफ के जवानों के ऊपर नक्सलियों का हमला बहुत ही दुखद है। शहीद अमर जवानों को कोटि-कोटि नमन। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि घायल जवान जल्द ही स्वस्थ हों। मेरी विन्रम श्रद्धांजलि।' खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे स्टार हैं जिन्होंने शहीद जवानों के लिए पोस्ट किया है।

PunjabKesari

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। खेसारी लाल रियालिटी शो बिग बाॅस 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में खेसारी लाल ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News