कौन बनेगा करोड़पति की रजिस्ट्रेशन हुई शुरू, ऐसे करें अप्लाई

5/2/2019 2:24:45 AM

मुंबई: टीवी का हिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' फिर से पर्दे पर वापसी कर रहा है। अगर आप भी इस शो में हिस्सा लेना चाहते है तो खबर आपके लिए है। जीहां, इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई से शुरु हो चुके हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो लगातार हर सीजन में कुछ नया लेकर आता रहा है। इस साल भी इस शो को लेकर खासी एक्साइटमेंट है।
 

इस बार KBC 'अगर कोशिश रखोगे जारी, तो केबीसी हॉट सीट पर बैठने की इस बार आपकी होगी बारी' की मजेदार टैगलाइन के साथ आ रहा है।
 

 

जानकारी के लिए बता दें कि इस शो के नए प्रोमो रिलीज कर दिए गए हैं। बिग बी कंटेस्टेंट्स को उम्मीद रखने और अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पूरे हफ्ते अमिताभ बच्चन के कुछ सवाल आपको टीवी पर दिखाए जाएंगे। दर्शक Sonyliv वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा IVR और SMS के जरिए आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी जानकारियां जल्द ही शो में दी जाएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News