कैटी पेरी ने करण जौहर को कहा Thank You, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

11/17/2019 11:19:45 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। हाल ही में भारत दौरे पर आई अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी ने फिल्म मेकर करण जौहर को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया है। करण जौहर ने कैटी पेरी के लिए एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। हाल ही में कैटी को एयरपोर्ट पर देखा गया। इंडिया टूर खत्म होने पर मुंबई से जाते हुए, कैटी को उसी ग्रे स्वेट पैंट और जैकेट में देखा गया, जो उन्होंने मुंबई आने पर पहनी थी। अपने बैग को खुद खींचते हुए, सिंगर ने अपनी मिलियन डॉलर स्माइल दी और फोटोग्राफर्स को पोज दिया। 

PunjabKesari, Katy Perry Images

अपने सोशल मीडिया हैंडल से, कैटी ने खुद के करण से गले लगते हुए का फोटो पोस्ट किया। जिस पर कैप्शन लिखा है, "स्वागत के लिए धन्यवाद"

PunjabKesari, Katy Perry Images

फिल्म मेकर ने पॉप दिवा के लिए एक ग्रैंड इवेंट होस्ट किया। जिसमें आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, काजोल, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, कुणाल खेमू और कई स्टार्स समेत पूरा बॉलीवुड गैंग पहुंचा।

PunjabKesari, Katy Perry Images

कई स्टार्स ने पहले ही रात उनके साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, पेरी ने भी पार्टी से एक ग्लैमरस क्लिक शेयर किया और "बॉलीवुड बेब्स" कैप्शन के साथ उसे पोस्ट किया। 

PunjabKesari, Katy Perry Images

शनिवार को एक म्यूजिक इवेंट के लिए भारत आए 'रोअर' क्रोनर ने अपने पावर-पैक परफॉरमेंस से फैंस को अपना मुरीद बना लिया। उन्होंने ग्रैमी अवार्ड विनर स्टार दुआ लीपा के साथ स्टेज शेयर किया। यह दोनों का पहला म्यूजिक प्रोग्राम था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News