इकोनॉमी क्लास में सफर करना Kartik Aryan को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ''फिल्म प्रमोट करने का नया तरीका''

6/26/2023 11:17:18 AM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, इस बीच कार्तिक आर्यन इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आए। लेकिन उन्हें इकोनॉमी क्लास में सफर करना भारी पड़ गया है। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

इकोनॉमी क्लास में सफर करना कार्तिक को पड़ा भारी
दरअसल, सोशल मीडिया पर कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक इंडिगो फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में अपनी सीट ढूंढते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि, यूजर्स को कार्तिक का इकोनॉमी क्लास में सफर करना रास नहीं आया है। वीडियो आने के बाद से यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये फिल्म प्रमोट करने का नया तरीका है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'ये फिल्म को प्रोमोट करने का नया ट्रेंड है।' दूसरे यूजर ने लिखा- नई फिल्म रिलीज होने वाली है शायद.' इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा- 'यही तरीका बचा है अब मूवी प्रमोशन का...'। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कुछ यूजर्स कर रहे कार्तिक को सपोर्ट 
हालांकि, कुछ लोग कार्तिक को सपोर्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्टर को सपोर्ट करते हुए लिखा- 'ये बिल्कुल जमीन से जुड़े इंसान हैं... एक बार साल 2022 में भी कार्तिक मेरे दोस्त के साथ एक ही फ्लाइट में थे और कार्तिक सभी पैसेंजर्स से बात कर रहे थे।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News