कोरोना की चपेट में आए कार्तिक आर्यन, पोस्ट शेयर कर बोले- मैं पॉजिटिव हो गया, दुआ करो

3/22/2021 4:34:52 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का बढ़ता कहर चिंता का विषय बन गया है। इसके केसों में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इससे बच नही पाए हैं। रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कार्तिक आर्यन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

PunjabKesari
कार्तिक ने कोरोना संक्रमित होने पर पॉजिटिव का साइन शेयर कर इस की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखा- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। इस खबर को सुनकर फैंस काफी चितिंत हो गए हैं और एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
बता दें हाल ही में कार्तिक ने लैक्मे फैशन वीक में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आई थी।

PunjabKesari
काम की बात करें तो कार्तिक  धमाका, भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन दिनों एक्टर भूल भुलैया 2 की शूटिंग में बिजी थे। अब देखने हैं कि एक्टर कब तक पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News