दुल्हन बनीं एक्ट्रेस राधा की बेटी: कार्तिका नायर ने मंगेतर रोहित मेनन संग लिए सात फेरे, शादी में शामिल हुए जैफी श्राॅफ-चिरंजीवी समेत कई स्टार्स

11/20/2023 12:59:14 PM

मुंबई: गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस राधा के घर हाल ही में शहनाइयां बजी। राधा की एक्ट्रेस बेटी कार्तिका नायर ने  मंगेतर रोहित मेनन संग शादी रचाई। कपल ने केरल के त्रिवेन्द्रम में सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में कार्तिका रेड कलर की ड्रेस में दुल्हनिया बनीं नजर आ रही हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, सोने के गहने दुल्हन बनीं कार्तिका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं उनके दुल्हे राजा क्रीम कुर्ता पजामा में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में वह अपनी दुल्हनिया का माथा चूम रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस शादी में  मेगास्टार चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, राडिका सरथकुमार, सुहासिनी मणिरत्नम, रेवती, मेनका और कई अन्य लोग शामिल हुए। देखें तस्वीरें...  

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News