सैफ-करीना ने पटौदी पैलेस में धूमधाम से मनाया लाडले तैमूर का बर्थडे, भांजे की पार्टी में खूब मजे करती दिखीं मौसी करिश्मा

12/21/2023 11:03:00 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान  20 दिसंबर को पूरे 7 साल का हो गया है। इस मौके पर पूरा परिवार तैमूर पर खूब प्यार लुटाता दिखा। वहीं सैफ-करीना ने इस मौके पर हर साल की तरह ग्रैंड पार्टी रखी और फैमिली संग लाडले का बर्थडे पूरे जश्न के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

तैमूर अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें मौसी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैफ-करीना ने अपने लाडले का बर्थडे पटौदी पैलेस में खूब उल्लास से सेलिब्रेट किया। गुब्बारों से डेकोरेशन की गई और मिक्की माउस वाला झूला लगाया गया। यानी बच्चों के फन का पूरा इंतजाम किया गया। इस दौरान बर्थडे बॉय का ग्रे टी और पिंक शॉर्ट्स में कूल लुक देखने को मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

मौसी करिश्मा अपने भांजे को बाहों में लिए पोज देती नजर आईं। इस दौरान करिश्मा का स्टनिंग लुक देखने को मिला। तैमूर के अलावा वह अपने जीजू सैफ अली खान और बहन करीना कपूर के साथ भी पोज देती नजर आईं। वहीं करीना मल्टीकलर टॉप के साथ डेनिम पैंट में काफी गॉर्जियस लगीं। इसके साथ ही करिश्मा ने तैमूर के बर्थडे केक की भी एक फोटो शेयर की।

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा- हमारे टिम टैमी को जन्मदिन मुबारक।


फैंस तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News