करिश्मा तन्ना ने पति और ससुराल वालों के साथ मनाई पहली होली, वरुण बंगेरा के रंग लगे गाल पर KISS करती नजर आई एक्ट्रेस

3/18/2022 4:34:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। शादी के बाद करिश्मा की आज पहली है। एक्ट्रेस ने अपनी पहली होली पति वरुण और ससुराल वालों के साथ सेलिब्रेट की है, जिसका वीडियो करिश्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

PunjabKesari
वीडियो में करिश्मा ब्लैक टॉप और ग्रे जैगिंग में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस के फेम पर रंग लगा हुआ है। एक्ट्रेस पति और ससुराल वालों के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। करिश्मा वरुण के रंग लगे गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और कपल को होली विश कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

बता दें करिश्मा और वरुण ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद कपल 5 फरवरी को हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो गया। दोनों ने गोवा में शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News