करिश्मा कपूर के EX-HUSBAND अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया के साथ बंधे शादी के बंधन में

4/14/2017 3:11:33 PM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी रचा ली है। सूत्रों के मुताबिक संजय कपूर और प्रिया सचदेव की शादी कल रात नई दिल्ली में हुई है। हालांकि संजय या फिर उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

PunjabKesari

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले ये खबरें सामने आईं थी कि संजय और प्रिया की शादी न्यूयॉर्क में हो सकती है लेकिन कल अचानक ही ये खबर आई कि संजय ने राजधानी दिल्ली में ही प्रिया संग सात फेरे ले लिए हैं। यह संजय की तीसरी और प्रिया की दूसरी शादी है। प्रिया की शादी इससे पहले होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी।

 

PunjabKesari

संजय कपूर और प्रिया पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रिया उदय चोपड़ा-तनिशा मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘नील एंड निक्की’ में नजर आ चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News