करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी में स्टार्स का धमाल, सिंपल अंदाज में दिखीं करीना तो मलाइका ने दिखाया किलर अंदाज
5/6/2022 9:50:26 AM

मुंबई: एक्ट्रेस करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे चर्चित गर्ल गैंग हैं। ये हसीनाएं अपने काम और निजी जीवन को संतुलित रखना जानते हैं। अक्सर ही इन हसीनाओं के काम से ब्रेक लेकर एक साथ चिल आउट करते देखा गया। कपूर और अरोड़ा सिस्टर्स की हैंगआउट की तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।
वहीं गुरुवार को करिश्मा कपूर ने अपनी इस गर्लगैंग और बाॅलीवुड से जुड़े दोस्तों के लिए अपने घर पर डिनर पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में करीना, मलाइका, अमृता अरोड़ा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। करिश्मा के घर के बाहर पहुंचे इन सितारों की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
बाॅलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह इस बार भी कातिला अंदाज में दिखीं। लुक की बात करें तो मल्ला बैगी लैदर पैंट और टैंक टाॅप में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। मलाइका जैसे ही अपनी कार से उतरीं, वहां मौजूद कैमरों में खूब जमकर कैप्चर हुईं। मलाइका ने कैमरे के तरफ हाथों से वेव भी किया।
करीना मल्टी कलर्ड काफ्तान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हाई हील्स, मिनिमल मेकअप और बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
अमृता अरोड़ा व्हाइट अटायर में स्टाइलिश दिखीं।
करण जौहर
मनीष मल्होत्रा
पत्नी संग संजय कपूर
बता दें कि करीना जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आमिर खान हैं। वहीं करिश्मा,अमृता और मलाइका इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि इन हसीनाएं पार्टी, इवेंट या रियालिटी शोज में बतौर गेस्ट शिरकत करती रहती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर