अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीना के छोटे शहजादे ने किया योग, हाथों के सहारे बैलेंस बनाते बेहद क्यूट दिखे जेह

6/21/2022 5:33:38 PM

मुंबई. आज यानि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी योग दिवस को मना रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह अली खान ने भी योगासन किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari
तस्वीर में जेह व्हाइट एंड लाइट ग्रीन कपड़ों में नजर आ रहे हैं। जेह हाथों के सहारे खड़े हैं। जेह इस पोजीशन में बेहद क्यूट लग रहे हैं। करीना ने जेह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'बैलेंस। योग और जीवन में सबसे अहम शब्द। सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। मेरा जेह बाबा।'  फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे थे।

PunjabKesari
बता दें करीना ने जेह को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था। करीना के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा तैमूर और छोटा जेह। करीना और सैफ अपने दोनों बेटों से बहुत प्यार करते हैं। काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News