Adorable Picture:चर्चा में करीना की तैमूर संग ये तस्वीर,लाडले के गालों पर kiss करती दिखीं बेबो

12/23/2020 10:50:22 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। करीना के बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। हाल ही में करीना की लाडले बेटे तैमूर अली खान के साथ एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में करीना तैमूर को गोद में लिए हुए हैं और उसके गाल पर किस कर रही हैं।

PunjabKesari

करीना तैमूर की इस तस्वीर को एक्ट्रेस के फैन पेज ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ फैन ने लिखा-'क्या आप गेस कर सकते हैं कि यह हैंडसम बेबी बॉय कौन है?' लाडले संग करीना की ये तस्वीर सोशल साइट पर छाई हुई है। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बीती 20 दिसंबर को तैमूर पूरे 4 साल का हो गया है। करीना कपूर ने बेटे के बर्थडे पर एक लंबा और प्यारा सा मेसेज लिखा है। करीना कपूर ने मेसेज के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर गाय को चारा डालते दिखाई दे रहा है।बता दें कि करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो करीना ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं।  इसके अलावा करीना करन जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News