करण सिंह ग्रोवर ने हवा में रस्सी से किया वर्कआउट, राज कुद्रां ने किया कमेंट, पत्नी बिपाशा बोली- ऐसा मत कहिए वर्ना...
3/16/2021 4:32:17 PM

मुंबई. एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। खुद को फिट रखने के लिए करण काफी मेहनत करते हैं। हाल ही में एक्टर ने वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। जिस पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुद्रां ने कमेंट किया है।
वीडियो में करण आसन वाली मुद्रा में बैठे दिख रहे हैं और दोनों हाथों से रस्सी को पकड़कर हवा में ऊपर-नीचे होते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस और स्टार्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
आरती सिंह ने इस पर कमेंट कर लिखा- मां कसम।
शिल्पा के पति राज कुद्रां ने भी कमेंट कर लिखा- अब इसे एक हाथ से करिए।
बिपाशा ने इस का जवाब देते हुए लिखा- उसे मत कहिए, वर्ना वो ये भी कर लेंगे।
बता दें बीते दिनों करण और बिपाशा मालदीव वेकेशन पर गए थे। करण ने अपना बर्थडे भी मालदीव में ही सेलिब्रेट किया था। कपल ने वेकेशन पर खूब मस्ती की थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।