पत्नी बिपाशा के बिना ही घूमने निकले करण, मिस्टर बजाज लुक के साथ दिखा न्यू टैटू

6/26/2019 11:47:41 AM

मुंबई: टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर इन दिनों सीरियल 'कसौटी जिंदगी में' मिस्टर बजाज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसी बीच बीती शाम बिपाशा बासु के पति को मुंबई के सांता क्रूज के बाहर स्पॉट किया गया। हाल ही में अब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

PunjabKesari, करण सिंह ग्रोवर इमेज, करण सिंह ग्रोवर फोटो, करण सिंह ग्रोवर पिक्चर 

इस दौरान करण व्हाइट सैंडो के साथ शॉर्ट्स में बेहद कूल अंदाज में नजर आए। सांता क्रूज के बाहर करण मिस्टर बजाज के लुक में नजर आए। कैजुअल लुक के साथ व्हाइट बाल उनके चेहरे पर काफी जच रहे थे।

PunjabKesari, करण सिंह ग्रोवर इमेज, करण सिंह ग्रोवर फोटो, करण सिंह ग्रोवर पिक्चर 

उन्होंने कैमरा को देख स्टाइल के साथ पोज दिए। लेकिन तस्वीरों में खास बात ये थी कि अपने इस लुक में करण अपने नए टैटू को भी फ्लॉन्ट करते दिखे। बता दें कि करण को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पत्नी बिपाशा बासु थीं।

PunjabKesari, करण सिंह ग्रोवर इमेज, करण सिंह ग्रोवर फोटो, करण सिंह ग्रोवर पिक्चर 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अप्रैल 2016 में बिपाशा ने करण से शादी की थी। वो इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। दोनों की शादी को तीन साल हो गए हैं। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बिपाशा और करण सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari, करण सिंह ग्रोवर इमेज, करण सिंह ग्रोवर फोटो, करण सिंह ग्रोवर पिक्चर 

बिपाशा लंबे समय से फिल्मों से दूर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। वैसे, बिपाशा और करण भले ही कुछ समय से पर्दे से दूर हों, लेकिन दोनों अक्सर रेस्टोरेंट के बाहर या फॉरेन में वेकेशन एंजॉय करते नजर आते हैं।

PunjabKesari, करण सिंह ग्रोवर इमेज, करण सिंह ग्रोवर फोटो, करण सिंह ग्रोवर पिक्चर 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News