करण कुद्रां ने वीडियो शेयर कर शिवांगी जोशी को किया बर्थडे विश, दोनों ने ''बादशाह'' के गाने पर दिखाया स्वैग

5/18/2021 6:49:01 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्टर करण कुद्रां ने भी खास अंदाज में शिवांगी को बर्थडे विश किया है। करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में करण व्हाइट और शिवांगी रेड आउटफिट नजर आ रहे हैं। दोनों ने चश्मा लगाया हुआ है और बादशाह के गाने Tareefan पर स्वैग दिखा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'स्वीटेस्ट पॉवरहाउस सुपर गर्ल शिवांगी जोशी को जन्मदिन की बधाई। भगवान तुम्हारी हर कामना पूरी करें और तुम्हें हर खुशी दें। ऐसे ही चमकती रहो छोटी...।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

बता दें शिवांगी के को-स्टार कार्तिक उर्फ मोहसिन खान ने भी एक्ट्रेस को विश किया है और करण कुद्रां के वीडियो को लाइक किया है। शिवांगी इन दिनों गुजरात में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग कर रही हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News