तेजस्वी प्रकाश से जल्द सात फेरे लेंगे करण कुंद्रा? बोले- मैं तो सेट पर भी करने को तैयार हूं..

2/16/2023 5:40:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रेटी अपने पार्टनर संग शादी के बंधन में बंध रहा है। ऐसे में बाकी स्टार्स की शादी होते देख करण कुंद्रा का भी गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेने का बहुत मन हो रहा है। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद मीडिया के बीच किया है। हाल ही में करण कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने तेजस्वी के साथ कब शादी करने का प्लान किया है।

 
दरअसल, हाल ही में करण कुंद्रा से उनकी शादी का प्लान पूछा गया, तो इस पर एक्टर ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं तो मार्च में करने के लिए तैयार हूं, लेकिन उन्होंने जाकर नागिन साइन कर लिया। अब इनका नागिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इतना सक्सेसफुल सीजन देने की क्या जरूरत थी। इसके आगे करण कुंद्रा ने यह भी कहा कि इस वक्त तो कहीं भी हो जाए। फिल्म सिटी में करने के लिए तैयार हूं मैं। किसी सेट पर ही हो जाए। इस स्टेटमेंट से साफ है कि करण तेजस्वी से जल्द से जल्द शादी के लिए तैयार है।

 

 

बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच नजदीकियां बिग बॉस 15 के घर में बढ़ी थीं। घर के बाहर भी कपल का प्यार बरकरार है। दोनों अपनी केमिस्ट्री से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में तेजरन ने रोमांटिक अंदाज में वेलेंटाइन डे भी सेलिब्रेट किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News